Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

श्रीलंका में रानिल विक्रम सिंघे बने कार्यवाहक राष्ट्रपति

श्रीलंका में रानिल विक्रम सिंघे बने कार्यवाहक राष्ट्रपति 

कोलंबो। श्रीलंका में मचे भारी हंगामें के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। स्पीकर ने इस बात की जानकारी दी है। विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए जाने की खबर जैसे ही सामने आई है, वैसे ही प्रदर्शनकारी और भी ज्यादा भड़क गए हैं और उन्होंने सड़कों पर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और हवाई फायरिंग की जा रही है। श्रीलंका में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस वजह से यहां इमरजेंसी लगा दी गई है। वहीं कोलंबो में कर्फ्यू लगाया गया है। गौरतलब है कि गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद से ही जनता सड़क पर उतर आई है। कोलंबो में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में सैन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। मौके पर पहुंचे प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कोलंबो में प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ता देखकर सुरक्षाकर्मियों ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे हैं। इससे पहले खबर सामने आई थी कि जनता को भूखा छोड़कर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। उनके मालदीव (डंसकपअमे) पहुंचने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, गोटाबाया एयरफोर्स के विमान से अपनी पत्नी और दो बॉडी गार्ड के साथ मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मालदीव के स्थानीय समय के अनुसार आधी रात 3 बजे गोटाबाया राजपक्षे का सैनिक विमान मालदीव की राजधानी माले में लैंड हो गया। देश की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण लोगों में राजपक्षे के खिलाफ गुस्सा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ