ताइवान कर रहा चीन से युद्ध की तैयारी
ताइपे। ताइवान ने चीन के साथ युद्ध की आशंका के बीच तैयारी करना शुरू कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बाद से इस बात की आशंका और तेज हो गई है कि चीन ताइवान पर कभी भी हमला कर सकता है। चीनी सेना ने भी बीते साल से ताइवान के खिलाफ अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ रहे हैं। वक्त-वक्त पर अमेरिकी अधिकारियों के ताइवान दौरे पर भी चीन अपनी नाराजगी जाहिर करता रहा है। ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं, जिनमें चीन ने कहा कि वह सैन्य बल के जरिए भी ताइवान को मुख्य चीनी भूमि में मिला लेगा। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंगवेन ने कहा ताइवान ने अपनी रक्षा करने के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए बकायदा लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
ताइवान की राजधानी ताइपे सहित कई अन्य इलाकों में लोगों को घरों के भीतर रहने और सड़कों को खाली करने का आदेश दिया गया है। ये आदेश सोमवार को सैन्य प्रशिक्षण के तहत किए जा रहे हवाई हमले की तैयारी के चलते दिया गया है। प्रशिक्षण के तहत सड़कों को हवाई हमले करने की तैयारी के तहत तुरंत खाली कराया गया। इस दौरान दोपहर के करीब 1.30 बजे शहरों में सायरन बजने लगे, जिससे उत्तरी ताइवान के कई शहर 30 मिनट तक के लिए थम गए। इससे पता चलता है कि ताइवान ने चीनी हमले का सामना करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टेक्स्ट के रूप में लोगों के मोबाइल फोनों पर एक मिसाइल अलर्ट भेजा गया। जिसमें उनसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया। इस सैन्य प्रशिक्षण को वान आन नाम दिया गया है, जिसका मतलब है शांति। प्रशिक्षण की देखरेख करने के बाद ताइपे के मेयर ने कहा कि युद्ध की स्थिति के लिए तैयारी करना जरूरी है। चीन का दावा है कि लोकतांत्रिक देश ताइवान उसी की मुख्य भूमि में आता है। उसने कभी भी ताइवान पर सैन्य बल से कब्जा करने की बात से इनकार नहीं किया है। ताइवान ने चीन के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उसने संप्रभुता का दावा किया है और अपनी रक्षा करने की कसम खाई है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के उनके समकक्ष शी जिनपिंग ताइवान को लेकर तनाव के बीच गुरुवार 28 जुलाई को बातचीत करेंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com