Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कर्नाटक में भाजपा के नेता की तलवार व कुल्हाड़ी से हत्या

कर्नाटक में भाजपा के नेता की तलवार व कुल्हाड़ी से हत्या

बेल्लारी। कर्नाटक के बेल्लारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उन पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया। पोल्ट्री का कारोबार करने वाले नेट्टारू देर शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

नेट्टारू की हत्या क्यों की गई ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। लेकिन इस मर्डर केस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। मनोरमा ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हमलावर केरल के रजिस्टर्ड नंबर वाली एक बाइक पर आए थे। जिस स्थान पर ये घटना हुई वो केरल सीमा के बेहद करीब है। कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कहा जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना के बाद नेट्टारू की हत्या के विरोध में रात को भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इन सबने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द न्याय मिलेगा। कन्नड़ में एक ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, ‘दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ