Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तेहरान में एर्दोआन ने पुतिन से लिया अपमान का बदला

तेहरान में एर्दोआन ने पुतिन से लिया अपमान का बदला

तेहरान। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन भी ईरान दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने विदेशी धरती पर ही 1 मिनट तक इंतजार कराकर पुतिन के साथ तगड़ा बदला ले लिया। इसकी चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया में हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि एर्दोआन ने पुतिन से आखिर किस चीज का बदला लिया है? और बदला लेने के लिए यही तरीका क्यों अपनाया? दरअसल रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साल 2020 में अपने ही देश में एर्दोआन से मुलाकात करने के लिए उन्हें 2 मिनट तक इंतजार कराकर उनका अपमान किया था। यही वजह है कि यूक्रेन युद्ध की वजह से पहले से बुरी तरह फंसे पुतिन को एर्दोआन ने सैकड़ों कैमरों के आगे 50 सेकेंड तक इंतजार करवाया है। इस दौरान पुतिन काफी थके हुए भी लग रहे थे। उनका इंतजार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। पुतिन की बेइज्जती का ये वीडियो तुर्की की समाचार एजेंसी ने जारी किया है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात ईरान की राजधानी तेहरान में 19 जुलाई को हुई थी। वीडियो को एक अमेरिकी पत्रकार ने शेयर किया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एर्दोआन का इंतजार करते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन काफी थके हुए लग रहे हैं। इससे पहले साल 2020 में पुतिन ने कम से कम 2 मिनट तक एर्दोआन को इसी तरह इंतजार करवाया था। तब एर्दोआन का इंतजार करने का वीडियो वायरल हो गया था। वायरल हुए वीडियो में एर्दोआन भी बिलकुल उसी तरह थके हुए लग रहे थे, जैसे इस वीडियो में पुतिन लग रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ