Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

साहित्यकार रमाकांत सोनी की काव्य कृति "काव्य के स्वर्णिम अक्षर" शीघ्र प्रकाशित

साहित्यकार रमाकांत सोनी की काव्य कृति "काव्य के स्वर्णिम अक्षर" शीघ्र प्रकाशित

नवलगढ़। नवलगढ़ के साहित्यकार व कवि रमाकांत सोनी की पुस्तक का शीघ्र ही प्रकाशन होगा।
जिज्ञासा प्रकाशन गाजियाबाद से काव्य के स्वर्णिम अक्षर नामक पुस्तक का प्रकाशन किया जा रहा है।कवि रमाकांत सोनी वीर रस, देश भक्ति गीत,दोहा,छंद,मुक्तक आदि विधाओं में लेखन करते हैं।सोनी राष्ट्रीय साहित्यिक मंच शब्दाक्षर में जिला अध्यक्ष तथा हिंद देश परिवार दिल्ली इकाई में उपाध्यक्ष व लोक संस्कृति मंच में जिला महामंत्री के रूप में साहित्यिक सेवाएं दे रहे हैं।
उनकी अनेक साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हुई हैं।गत दिनों आकाशवाणी जयपुर से राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ कर चुके हैं। इनकी ईबुक "बुलंद हौसले" अभिव्यक्ति प्रकाशन द्वारा गुगल पर प्रकाशित हुई है।काव्य के स्वर्णिम अक्षर पुस्तक में इन्होंने विभिन्न विधाओं में लेखनी को उकेरा है।सामाजिक सरोकारों से लेकर हास्य-व्यंग्य,छंद,मुक्तक, दोहा, गीत व गजल आदि विभिन्न शैलियों में रचनाएं रचकर एक गुलदस्ता तैयार किया है जो पाठकों को जरूर पसंद आएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ