Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भगवान जगन्नाथ रथोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन करें भक्ति भगवान जगन्नाथ की,जिनकी महिमा अपरम्पार-:अकेला

भगवान जगन्नाथ रथोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन करें भक्ति भगवान जगन्नाथ की,जिनकी महिमा अपरम्पार-:अकेला

औरंगाबाद से हमारे संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद,3 जुन।
करें भक्ति भगवान जगन्नाथ की,
जिनकी महिमा अपरम्पार,
जिनकी चरणों में है जन्नत,
जिनके दिल में है अथाह प्यार।
उपरोक्त पंक्तियाँ युवा कवि व साहित्य,कला,व संस्कृति की संवाहक संस्था साहित्यकुंज के महासचिव अरविन्द अकेला ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के शुभ अवसर पर साहित्यकुंज द्वारा आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आगत अतिथियों,कवि,कवियित्री व श्रोतागण का स्वागत करते हुये कही।
सागर (मध्य प्रदेश)से पधारे वरिष्ठ कवि बृंदावन राय सरल की अध्यक्षता में आयोजित एवं वरिष्ठ कवि व साहित्यकुन्ज के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीराम राय के कुशल संचालन में आयोजित इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उद्धाटन देश के वरिष्ठ कवि श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं हिन्दी दैनिक "सोनवर्षा वाणी" के संपादक श्री राम अम्बष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि व दस्तक प्रभात के प्रधान संपादक श्री प्रभात वर्मा एवं वरिष्ठ कवियित्री श्रीमती गीता पाण्डेय "अपराजिता" ने भगवान रथयात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं साहित्यकुंज के उपलब्धियों पर चर्चा की।
वरिष्ठ कवियित्री सुषमा सिंह की सुन्दर सरस्वती वंदना के साथ आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश की लब्ध प्रतिष्ठित कवियित्री शहाना प्रवीण (पटियाला),अनुराधा प्रियदर्शिनी(प्रयागराज) ,प्रभात राजपूत "राज" गोंडवी (गोंडा,उत्तर प्रदेश),सरिता त्रिपाठी,ममता जोशी "स्नेहा"(उत्तराखंड),राजेश तिवारी "मक्खन"(झासी),सुकेशी प्रधान (रायगढ़, छत्तीसगढ़),अंशी कमल (गढ़वाल),शैलेंद्र सिंह शैली(महेंद्रगढ़,हरियाणा),डॉ आर के मतङ्ग(श्री अयोध्या धाम),सविता राज (मुजफ्फरपुर, बिहार),डॉ सुमन मेहरोत्रा(मुजफ्फरपुर, बिहार ),रश्मि पांडेय शुभि( डिंडोरी मध्यप्रदेश),शोभेन्द्र पटेल "राज"(खरसिया,छत्तीसगढ़),प्रदीप मिश्र " अजनबी ",रामकरण साहू सजल,छगनलाल मुथा(महाराष्ट्र),सीमा शर्मा 'मंजरी ',सुरेंद्र हरड़े (सुरेन,नागपुर),भेरूसिंह चौहान "तरंग"(झाबुआ,म.प्र.),महेन्द्र भट्ट (ग्वालियर), रामसाय श्रीवास "राम" (छत्तीसगढ़),संगीता श्रीवास्तवा,प्रियंका भूतड़ा (उड़ीसा),लखन लाल सोनी"लखन"(छतरपुर,),डा शशिकला अवस्थी (इंदौर),पीयूष राजा(नवादा,बिहार), ईश्वर चंद्र जायसवाल, (संत कबीर नगर), निवेदिता सिन्हा(भागलपुर,बिहार),शोभारानी तिवारी (इन्दौर),रामकेश यादव (मुंबई ), हीरा सिंह कौशल (हिमाचल प्रदेश),डा अम्बे कुमारी (बोधगया,बिहार), हिन्द सिंह 'हिन्द'(आजमगढ़), पदमा तिवारी (दमोह),बद्रीनाथ विश्वकर्मा,ललिता वर्मा अविरल (अलीगढ़ ), ममता श्रवण अग्रवाल (सतना),विभा जैन(ओज्स,मध्यप्रदेश),बाबूराम सिंह (गोपालगंज,बिहार),चंदप्रकाश गुप्त 'चंद्र'(अहमदाबाद),डा ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी"शैलेश", विद्या शंकर अवस्थी पथिक (कानपुर),दिलीप कुमार शर्मा दीप(देवास मध्य प्रदेश),अमरनाथ सोनी अमर,उषा श्रीवास (छतीसगढ),डा वत्सला ( वाराणसी),बॄजेश राय, कृष्णा सेंदल तेजस्वी, गीता पांडे अपराजिता, अरविंद अकेला,वृंदावन राय "सरल"(सागर,मध्य प्रदेश),शोभा सोनी बड़वानी,डॉ. कवि कुमार निर्मल,पुष्पा निर्मल(बेतिया,बिहार), डॉ मीना कुमारी परिहार(पटना),शोभेन्द्र पटेल"राज"(छत्तीसगढ़),शोभा सोनी बड़वानी, सीता देवी राठी(कूच बिहार),कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी(प्रयागराज),राम रतन श्रीवास "राधे राधे"(बिलासपुर) एवं प्रकाश कुमार 'चंदन'(मधुबनी,बिहार) सहित देश के कोने से आये लगभग छह दर्जन कवि,कवियित्री व शायरों ने काव्य पाठ कर संपूर्ण वातावरण को काव्यमय बना दिया।
कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों व रचनाकारों को साहित्यकुंज के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीराम राय के हाथों सम्मानित किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ