शिंजो आबे की अंतिम विदाई पर फूट-फूट रोया जापान
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का टोक्यो में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार श्री आबे की आत्मा की शांति के लिए टोक्यो के जोजोजी मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कांटो क्षेत्र में स्थित जोजोजी मंदिर 600 साल से भी पहले स्थापित एक ऐतिहासिक स्थल है। इस दौरान दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी क्षेत्रों के हजारों लोग मंदिर के पास सडकों पर उमड़ पड़े। प्रार्थना के बाद श्री आबे के पार्थिव शरीर को मंदिर से दाह संस्कार के लिए किरिगाया फ्यूनरल हॉल ले जाया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच हजार लोगों ने जापान के नारा में श्री आबे की हत्या वाली स्थल पर पुष्पांजली अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे श्री आबे की नारा में तेत्सुया यामागामी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com