Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अमेरिका में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अमेरिका में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका हर साल 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। अमेरिका भी कभी ब्रिटेन के अधीन रहा है। 4 जुलाई 1776 को उसने ब्रिटिश साम्राज्य से आजाद होने का ऐलान किया था। इस दिन सरकारी हॉलीडे रहता है। इस मौके पर आमतौर पर आतिशबाजी होती है। पार्क में लोग पिकनिक मनाते हैं, कई तरह के गेम्स का आयोजन होता है। साथ ही राजनीतिक भाषण और कई दूसरी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मैमोरियल डे वीकेंड से अमेरिका में गर्मी की छुट्टियों का आगाज होता है। लाखों लोग परिवार समेत सैर पर निकल पड़े हैं। ब्रिटेन ने अमेरिका में भी लोगों पर खूब अत्याचार किया है। इसका परिणाम ये हुआ कि ब्रिटिशर्स और मूल अमेरिकियों के बीच धीरे-धीरे टकराव बढ़ने लगा। लंबे संघर्ष के बाद 2 जुलाई 1776 को 13 अमेरिकी कॉलोनियों में से 12 ने आधिकारिक तौर पर ग्रेट ब्रिटेन से अलग होने का फैसला किया और कॉन्टिनेंटल कांग्रेस द्वारा एक वोट के माध्यम से स्वतंत्रता की मांग की। ठीक दो दिन बाद 4 जुलाई को सभी 13 कॉलोनियों ने स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाने के लिए मतदान किया और एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर खुद को आजाद घोषित कर दिया। तभी से अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 13 कॉलोनियों ने मिलकर आजादी की घोषणा की थी जिसे डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस भी कहा जाता है। आजादी के बाद जनरल जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। उन्हें आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है। इन्हीं के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम रखा गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ