Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चीन सरकार के दबाव में पीछे हटे जैक मा

चीन सरकार के दबाव में पीछे हटे जैक मा

नई दिल्ली। जैक मा को चीनी सरकार के दबाव में अपने व्यापारिक साम्राज्य से पीछे हटना पड़ा। जैक मा की कंपनी अलीबाबा चीन में इतनी बड़ी हो गई थी कि उन्हें चीन के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था। चीन में रेगुलेटर्स ने साल 2020 में उनके एंट ग्रुप की बड़ी पब्लिक ऑफरिंग को आखिरी समय पर रोक दिया था। एक समय दुनिया में तेजी से बढ़ रही कंपनी अलीबाबा के जैक मा को-फाउंडर हैं। लेकिन उन्हें चीनी सरकार के दबाव में अपने व्यापारिक साम्राज्य से पीछे हटना पड़ा। जैक मा की कंपनी अलीबाबा चीन में इतनी बड़ी हो गई थी कि उन्हें चीन के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था। ब्लूमबर्ग और स्थानीय मीडिया के अनुसार, 57 साल के जैक मा ऑस्ट्रिया के एक रेस्त्रां में दिखाई दिए और उन्होंने सतत पोषणीय खेती के बारे में सीखने के लिए नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी का दौरा किया। साथ ही उन्होंने स्पेन के द्वीप मैलोर्का में अपनी यॉट खड़ी की। साल 2020 में उन्होंने अपनी बड़ी फिनटेक कंपनी एंट ग्रुप पर सख्ती करने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी की अधिकारियों की खुली आलोचना की थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ