Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विरोध के बीच श्रीलंका से सिर्फ 700 मील की दूरी पर पहुंचा चीन का जासूसी जहाज

विरोध के बीच श्रीलंका से सिर्फ 700 मील की दूरी पर पहुंचा चीन का जासूसी जहाज

कोलंबो। भारत के ओडिशा राज्य में अक्सर सेना के लिए एडवांस्ड मिसाइल के टेस्घ्ट किए जाते हैं। इस जगह से श्रीलंका का हंबनटोटा पोर्ट करीब 470 किलोमीटर दूर है। लेकिन अब श्रीलंका के इसी बंदरगाह पर चीन का खतरनाक जासूसी जहाज पहुंचने वाला है। जहाज इतना शक्तिशाली है कि बैलेस्टिक मिसाइल तक को ट्रैक कर सकता है। इस वजह से भारत की तरफ से भी इस पूरे घटनाक्रम पर खासी चिंता जताई जा चुकी है। श्रीलंका ने इसके बाद चीन से इस जहाज का दौरा टालने का अनुरोध किया गया था। मगर इसे चीनी अथॉरिटीज ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित चीनी दूतावास की तरफ से इस पूरे मसले पर सीनियर अथॉरिटीज की तरफ से मीटिंग के लिए भी कहा गया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ