Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ताइवान पर गुस्साए ड्रैगन ने किया पलटवार

ताइवान पर गुस्साए ड्रैगन ने किया पलटवार

बीजिंग। ताइवान में अमेरिकी नेता नैन्सी पेलोसी के पहुंचने के तुरंत बाद गुस्साए चीन ने पलटवार शुरू कर दिया है। स्वशासित ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है। नैन्सी पेलोसी के ताइवान पहुंचे के मिनटों बाद ही चीन ने ताइवान को घेर कर लाइव-फायर मिलिट्री ड्रिल करने की घोषणा की और ताइवान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा इसलिए भी बड़ा सिरदर्द बन गई है क्यों कि यह कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए एक दशक में दो बार होने वाली मीटिंग से कुछ पहले हो रही है। शी चिनफिंग पर अपनी मजबूत छवि बनाए रखने का संकट आ गया है। उधर पहले से धराशाई हो रही अर्थव्यस्था को बचाने के लिए चीन अमेरिका से रिश्ते और बिगाड़ भी नहीं सकता है। नैन्सी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के तुरंत बाद चीन ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में 21 युद्धक विमान भेजे। आज तक चीन की तरफ से अधिकतम युद्धक विमान भेजने की संख्या 56 रही है। चीन इससे और अधिक कर सकता है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन की सेना ताइवानी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकती है। इसके साथ ही पेलोसी के ताइवान में उतरने से पहले ही चीन ने ताइवान के कम से कम 100 सप्लायरों से खाद्य आयात रोक दिया। बुधवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने चीनी रेत का ताइवान में निर्यात भी रोक दिया। बिना कोई कारण बताए चीन के कस्टम अधिकारियों ने ताइवान की कुछ मछलियों और फलों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ