Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने फिर दी धमकी

पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने फिर दी धमकी

बीजिंग। चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका की संसद अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ताइवान गईं, तो अमेरिका कीमत चुकाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि चीन की सेना ने अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान पहुंचने की कथित योजना को रोकने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। बीबीसी के अनुसार पेलोसी का एशिया दौरा शुरू हो
चुका है लेकिन ताइवान का कोई जिक्र नहीं किया गया। उनके दफ्तर ने बताया कि उनका दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए है, जिसमें सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा शामिल है। पिछले 25 सालों में अमेरिका के किसी चुने गए उच्च अधिकारी ने ताइवान की यात्रा नहीं की है। चीन ताइवान पर दावा करता है और चीन ने ने चेतावनी दी है कि अगर नैन्सी पेलोसी ताइवान जाती हैं तो उन्हें गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा। चीन को ऐसा लगता है कि ताइवान में नैन्सी पेलोसी की यात्रा से चीनी प्रभाव पर असर पड़ सकता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ