Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बंद गोदामों से अनाज को बाहर निकाल रहा यूक्रेन

बंद गोदामों से अनाज को बाहर निकाल रहा यूक्रेन

कीव। यूक्रेन पर हमले के बाद से यह पहली बार हो रहा है कि यूक्रेन अब अपने लाखों-टन अनाज को बंद गोदामों से बाहर निकाल रहा है। यूक्रेनी अनाज की पहली खेप 1 अगस्त को सुबह ओडेसा के बंदरगाह से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जहाज मंगलवार को इस्तांबुल पहुंचेगा। इसके आगे बढ़ने की अनुमति देने से पहले इसका निरीक्षण किया जाएगा।
गौरतलब है कि रूस के मिसाइल हमलों के बाद से यूक्रेन अपने अनाजों को अन्य देशों में निर्यात नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से दुनिया में खाद्य संकट की स्थिति पैदा गई। पिछले कई महीने दोनों पक्षों ने वैश्विक खाद्य संकट से राहत पाने के उद्देश्य से तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई इस डील के तहत रूस ने यूक्रेन के अनाज निर्यात के लिए सुरक्षित मार्ग देने की बात मान ली थी। संयुक्त राष्ट्र ने इस डील पर खुशी का इजहार करते हुए कहा था कि इससे दुनिया में व्याप्त खाद्य संकट से बचा जा सकेगा। मंत्रालय ने कहा कि मालवाहक जहाज रजोनी लेबनान के लिए रवाना हुआ है। अनाज निर्यात की देख-रेख करने वाले संगठन ज्वाइंट काॅऑर्डिनेशन सेंटर ने अपने बयान में कहा कि रजोनी 26,000 टन से अधिक मक्का ले जा रहा है। बहरहाल यूक्रेन में अब भी युद्ध जारी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ