Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पाकिस्तान में सिपाही की नाक, कान काटे

पाकिस्तान में सिपाही की नाक, कान काटे

लाहौर। पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए। पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात को पहले गंभीर यातनाएं दीं और फिर उसकी नाक, कान और होठ को काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”इफ्तिखार को संदेह था कि हयात का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। उसने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर घर लौटते समय हयात का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे गंभीर यातनाएं दी गईं और धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए। ” कांस्टेबल को झांग के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इफ्तिखार ने दावा किया था कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ