Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चीन का सैन्य अभ्यास अब भी जारी

ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चीन का सैन्य अभ्यास अब भी जारी 

बीजिंग। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के चार दिन बाद भी ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास जारी रहा। चीनी सेना ने कहा कि इसका उद्देश्य लंबी दूरी के हवाई और जमीनी हमलों का अभ्यास करना है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि यह अभ्यास जारी रहेंगे या नहीं। ताइवान ने कहा है कि उसे ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास चीनी विमानों, जहाजों और ड्रोन के संचालन के बारे में लगातार जानकारी मिल रही है। ताइवान जलडमरूमध्य चीन और ताइवान को अलग करता है। इस बीच, ताइवान की सरकारी सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि ताइवान की सेना चीनी सेना के अभ्यास के जवाब में मंगलवार और दक्षिणी पिंगतुंग काउंटी में अभ्यास करेगी। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। साथ ही वह लंबे से कहता रहा है कि जरूरत पड़ी तो वह बलपूर्वक ताइवान को अपनी मुख्य भूमि में मिला सकता है। वह विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता रहा है। चीन पेलोसी की यात्रा से नाराज है, जो ताइवान से जा चुकी हैं। लगभग 25 वर्ष के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के किसी वर्तमान अध्यक्ष की यह पहली ताइवान यात्रा थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ