स्वतंत्रता सेनानी ओंदिवीरन पर डाक टिकट जारी
चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने तिरुनेलवेली में स्वतंत्रता सेनानी ओंदिवीरन पर एक स्मृति डाक टिकट जारी किया। पूलिथेवन के सेनानायक ओंदिवीरन ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रथम योद्धा थे। राज्यपाल ने ओंदिवीरन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जैसे स्वतंत्रता सेनानी लोगों के दिलों में, इतिहास में हमेशा अमर रहेंगे। रवि ने कहा, ‘‘ओंदिवीरन सिर्फ अरुंथथियार समुदाय से नहीं बल्कि पूरे देश के थे। भारत को उन पर गर्व है।’’ राज्यपाल ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम मिटा दिए और अपने हिसाब से भारत का इतिहास लिखा।राज्यपाल ने कहा, ‘‘ब्रिटिश शासकों ने हमें, हमारे इतिहास और हमारे समाज को नष्ट करने के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने हमारे इतिहास में बदलाव किया और झूठे संस्करण लिखे तथा सच्चे इतिहास को हटा दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com