दीप जलाने होंगे
दीप जलाने होंगे जोत जलानी होगी
शारदे दरबार तेरे अलख जगानी होगी
सिर पर रख दो हाथ मां भर दो भंडार मां
शब्द सुमनहार मैया कर लो स्वीकार मां
वीणा वरदायिनी मोहक सुभाषिनी
बुद्धि विधाता वाणी मां प्रज्ञादायिनी
लेखनी में भाव भर शब्द शब्द रस भर दो
आराधक शरण तेरी काव्य सरस कर दो
गीत गजल महके मां बरसाओ कृपा शारदे
साधना सफल कर माता लेखनी संवार दे
ध्यान भी तेरा माता शरण भी तेरी मां
वरदान से झोली आकर भर दो मेरी मां
छंद गीत मुक्तक सब शोभित मां दरबार में
गीतों में संगीत भर दो गाता रहूं संसार में
रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थानहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com