Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चीन ने ताइवान के चारों ओर समुद्री हमले का बनाया अभियान

चीन ने ताइवान के चारों ओर समुद्री हमले का बनाया अभियान 

बीजिंग। ताइवान पर भडके चीन ने वहां अपनी गतिविधि तेज कर दी है। इसी कड़ी में चीन की सेना ने ताइवान के आसपास समुद्र और हवाई क्षेत्र में नए सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। चीन की ईस्टर्न कमांड की तरफ से संकेत दिया गया कि पनडुब्बी रोधी और समुद्री हमले के अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए संयुक्त अभ्यास की शुरुआत की जाएगी। दरअसल, ताइवान में नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध चीन ने अपना सैन्य अभ्यास शुरू किया था और अब अभ्यास के पहले चरण की समाप्ति के बाद चीन ने नया ऐलान किया है। इसके तहत चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए ताइवान के चारों ओर पनडुब्बी रोधी हमले और समुद्री हमले का अभ्यास करेगा। चीन अपना नया अभ्यास कहां करेगा और यह कितने दिन चलेगा अभी इसके बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि बोहाई सागर पर आठ अगस्त से आठ सितंबर के बीच अभ्यास किया जाएगा, जबकि पीले सागर पर एक और अभ्यास 15 अगस्त के बीच किया जाएगा। चीन द्वारा किए गए सैन्य अभ्यास के पहले चार दिनों के दौरान 11 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की फायरिंग की गई। इसके अलावा चीनी युद्धपोतों, लड़ाकू जेट और ड्रोन ने द्वीप के चारों ओर बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ