भारतीय जन महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गयी।
इस मीटिंग में संस्था के अखिल भारतीय कार्यक्षेत्र को बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया गया।
मीटिंग में आगामी आश्विन कृष्ण सप्तमी तदनुसार 17 - 09 - 2022 (शनिवार) को भारतीय जन महासभा के द्वितीय स्थापना दिवस एवं 18 - 09 - 2022 (रविवार) को क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की जयंती मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस पर गत वर्ष में जिन लोगों ने संस्था के प्रति अधिक समर्पित भाव से कार्य किया है, ऐसे 4 लोगों को सम्मानित किया जाए।
क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की जयंती वाले दिन क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान 2022 देने का निर्णय लिया गया।
मीटिंग में अंतर्राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की गयी, जिसके अनुसार संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह 'आरसी', जमशेदपुर एवं श्री गंगादीन शर्मा जांगिड़, नई दिल्ली,अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार, जमशेदपुर,वरीय उपाध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार अवध, मेघालय,उपाध्यक्ष श्री इंद्र देव प्रसाद, जमशेदपुर, श्री ए. के. जिंदल, युगांडा (अफ्रिका), श्री अशोक गोयनका, करौली राजस्थान, श्री दीप शेखर सिंहल, नई दिल्ली एवं श्री ओम प्रकाश अग्रवाल, जयपुर राजस्थान,महासचिव डॉ प्रतिभा गर्ग, सिंगापुर,सचिव श्री हरीश चंद्र आर्य, नई दिल्ली, श्रीमती रीता सिंह, यूएसए, श्रीमती लक्ष्मी गुसाई, मेरठ उ० प्र०, श्री प्रमोद खीरवाल, जमशेदपुर एवं श्री रामचंद्र राव, जमशेदपुर,कोषाध्यक्ष श्री पवन सिंगला, जींद हरियाणा,विशेष सलाहकार श्री प्रकाश मेहता, जमशेदपुर,कार्यसमिति सदस्य श्री सुजीत कुमार, रांची, श्री विजय केडिया, रांची, श्रीमती अर्चना बरनवाल, जमशेदपुर, श्रीमती पिंकी देवी, जमशेदपुर, श्री शिवात्मा तिवारी, जमशेदपुर, श्री सतीश चंद्र गुप्ता, जमशेदपुर, श्रीमती शारदा अग्रवाल, पुणे महाराष्ट्र एवं श्री सुखेन मुखोपाध्याय, कोलकाता प०बं० होंगे।मीटिंग अटेंड करने वालों में प्रमुख रुप से श्री पोद्दार के अलावे मेघालय से डॉ अवधेश कुमार अवध, जींद हरियाणा से पवन सिंगला, नई दिल्ली से दीप शेखर सिंहल, करौली राजस्थान से अशोक गोयनका,सिंगापुर से डॉ प्रतिभा गर्ग एवं श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी, युगांडा से ए. के. जिंदल यूएसए से श्रीमती रीता सिंह, जमशेदपुर से प्रकाश मेहता, अजीत सिंह, सतीश गुप्ता, रामचंद्र राव, प्रमोद खीरवाल, गाजीपुर उत्तर प्रदेश से शिवम चौबे, मेरठ उत्तर प्रदेश से श्रीमती लक्ष्मी गुसाई, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से श्रीमती नीलम सिंह, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय एवं सुनील खेतान एवं श्रीमती शालिनी सोंथालिया, रांची से सुजीत कुमार, बक्सर बिहार से अजय कुमार सिंह, बीड महाराष्ट्र से धनंजय कुलकर्णी, पुणे महाराष्ट्र से श्रीमती शारदा अग्रवाल एवं नागपुर महाराष्ट्र से श्रीमती अनुसूया अग्रवाल के नाम सम्मिलित हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com