4 सितम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

4 सितम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

4 सितम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग


श्री गणेशाय नम:

🔅 तिथि अष्टमी 07:35 AM तदुपरांत नवमी रात्रिशेष 05:16 तक

🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 07:48 PM

🔅 करण :

बव 10:41 AM

बालव 10:41 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग विश्कुम्भ 02:23 PM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:46 AM

🔅 चन्द्रोदय 01:01 PM

🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक

🔅 सूर्यास्त 06:14 PM

🔅 चन्द्रास्त 11:37 PM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 12:35 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:23:19 - 12:13:41

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:25 PM - 05:15 PM

🔅 कंटक 09:42 AM - 10:32 AM

🔅 यमघण्ट 01:04 PM - 01:54 PM

🔅 राहु काल 04:31 PM - 06:06 PM

🔅 कुलिक 04:25 PM - 05:15 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:23 AM - 12:13 PM

🔅 यमगण्ड 11:48 AM - 01:22 PM

🔅 गुलिक काल 02:57 PM - 04:31 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

🌹विशेष ~ महारविवार व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूजन, काशी सोरहिया स्थित 16 दिवसीय मेला प्रारंभ, ज्येष्ठा देवी पूजन। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 4 सितम्बर 2022, रविवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा। मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिजनों के साथ मनदुख के प्रसंग भी बन सकते है। खान-पान के साथ ही वाणी पर भी संयम रखें। घर, परिवार और मित्र-समूह में समाधानकारी व्यवहार अपनाएं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आपके मन की दुविधा से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों और संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। मध्याहन के बाद का समय सावधानीपूर्वक बिताएं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुड़ा लेन-देन न करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer): आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुःख भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चा भी होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): आपका मन गहन चिंतनशक्ति और रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। फिर भी आज आपके प्रयास विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9

तुला (Libra): आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभवतः प्रवास टालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक 7

वृश्चिक (Scorpio): आजका आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहन सुख मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति कम होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथों किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको सलाह देते है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आजके दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दिजिएगा।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न लें। मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा। किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें। आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मीन (Pisces): आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में दुविधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ