जापान में नानमाडोल तूफान से जीवन अस्त व्यस्त
टोक्यो। जापान में बेहद खतरनाक तूफान नानमाडोल की देश में आहट सुनाई देने लगी है। यह तूफान दक्षिण-पश्चिमी जापान की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है। तूफान के कारण देश के बड़े क्षेत्र में परिवहन सेवाएं बाधित हो रही हैं। मैसम विभाग के अधिकारियों ने दक्षिण-पश्चिमी जापान में कागोशिमा प्रांत के लिए तेज रफ्तार की हवाएं, ऊंची लहरे और तूफान के लिए आपातकाल चेतावनी जारी की है। जापान के सरकारी न्यूज चैनल एनएचके ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि एक बेहद शक्तिशाली तूफान उस तरह की आपदा की ओर इशार कर रहा है जो जापान में कुछ दशकों में केवल एक बार देखा जाता है।अधिकारियों ने बताया है कि इस दौरान अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तरी और दक्षिणी क्यूशू से टकराएंगी तथा इसके साथ ही 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिणी क्यूशू में 24 घंटे के दौरान सुबह तक 600 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com