Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बांग्लादेश को नहीं करना पड़ेगा श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट का सामना: शेख हसीना

बांग्लादेश को नहीं करना पड़ेगा श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट का सामना: शेख हसीना 

ढाका। श्रीलंका के आर्थिक हालात पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम शेख हसीना ने इन बातों का खारिज कर दिया है कि बांग्लादेश को श्रीलंका जैसे संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 और यूक्रेन युद्ध के बावजूद उनके देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और उनकी सरकार कोई भी ऋण लेते समय उच्च स्तर का परिश्रम करता है। एएनआई के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया चुनौतियों का सामना कर रही है, जो केवल बांग्लादेश तक ही सीमित नहीं है। हमारी अर्थव्यवस्था फिर भी बहुत मजबूत है। हालांकि, हमने इस कोविड-19 महामारी का सामना किया और अब यूक्रेन-रूस युद्ध का प्रभाव यहां पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश हमेशा सभी ऋणों का भुगतान करता है। इसलिए हमारी ऋण दर बहुत कम है। श्रीलंका के मुकाबले में हमारी अर्थव्यवस्था बहुत ही योजनाबद्ध है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ