Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

उत्तर कोरिया ने रूस का किया समर्थन

उत्तर कोरिया ने रूस का किया समर्थन

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस के कब्जे का समर्थन करते हुए अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर दूसरे देश के मामलों में हस्तक्षेप करने में गैंगस्टर जैसे दोहरे मानकों को लागू करने का आरोप लगाया है। राज्य मीडिया केसीएनए के अनुसार प्योंगयांग के विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के महानिदेशक जो चोल सु ने कहा कि जनमत संग्रह संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुरूप वैध रूप से आयोजित किए गए थे। जो ने कहा, एकध्रुवीय दुनिया को बनाए रखने के लिए, अमेरिका स्वतंत्र देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। दरअसल रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जे का दावा किया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अमेरिका एवं अल्बानिया द्वारा एक मसौदा पेश किया गया था, जिसमें रूस के अवैध जनमत संग्रह और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई थी। इसके अलावा अमेरिका ने पिछले महीने कहा था कि रूस उत्तर कोरिया से लाखों रॉकेट और तोपखाने के गोले खरीद रहा है जो कि यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने हैं लेकिन उत्तर कोरिया ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया। वाशिंगटन को अपना मुंह बंद रखने और देश की छवि को खराब करने वाली अफवाहें बनाने से रोकने की चेतावनी दी थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ