Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिव्य रश्मि संवाददाता अरविंद अकेला एवं श्रीराम राय को ग्लोबल पीस अवार्ड मिला, साहित्यिक क्षेत्र में खुशी की लहर

दिव्य रश्मि संवाददाता अरविंद अकेला एवं श्रीराम राय को ग्लोबल पीस अवार्ड मिला, साहित्यिक क्षेत्र में खुशी की लहर


औरंगाबाद ,(दिव्य रश्मि)।जिले के दो प्रमुख साहित्यकारों प्रगति,प्रयोग एवं प्रणय के कवि अरविंद अकेला एवं सामयिक विषयों पर करारा प्रहार करने वाले कवि श्री राम राय को श्री सत्येंद्र फाउंडेशन द्वारा एसएसआईएफ ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किए जाने पर औरंगाबाद के साहित्यिक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।सामयिक साहित्य संवाद के प्रदेश संयोजक सुरेश विद्यार्थी एवं अन्य साहित्यकारों ने दोनों ही कवियों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि अरविंद अकेला जहां प्रगति ,प्रयोग एवं प्रणव को सामंजस्य स्थापित कर कविता की रचना करते हैं तो वही शिक्षक एवं कवि श्री राम राय जी सामयिक विषयों पर करारा प्रहार करते हुए कविता की रचना करते हैं ।श्री राम राय के कविताओं के अक्स में एक ओर स्नेह पूर्ण विश्वास लगता है तो किसी किसी कविता में विरह की विशिष्ट शैली भी दिखाई पड़ती है। दोनों साहित्यकारों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिलने पर पूरा औरंगाबाद जिला गौरवान्वित हुआ है।वर्तमान परिदृश्य में औरंगाबाद जिले की धरती साहित्यिक उर्वरता को जीवंत बनाए रखने में सक्षम दिखाई पड़ती है ।आज औरंगाबाद के सभी साहित्यिक संगठनों में हमेशा साहित्यिक गतिविधियां होती रहती हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ