Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दीपावली को लेकर समस्याएँ

दीपावली को लेकर समस्याएँ

श्री मार्कण्डेय शारदेय
इस बार धनतेरस 22, अक्तूबर (शनिवार) को एवं दीपावली 24, अक्तूबर (सोमवार) को है।धनतेरस को त्रयोदशी तिथि शाम 4.33 से शुरू हो रही है।दीपावली अमावस्या तिथि में मनाई है, जो सोमवार को शाम 5.04 से शुरू हो रही है।धनतेरस को भी कुछ लोग अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मीपूजन करते हैं तो उनके लिए कोई विशेष समस्या नहीं है।शाम 4.33 के बाद कर सकते हैं।मुख्य अड़चन दिवाली को लक्ष्मीपूजा से सम्बन्धित है।चूँकि कुछ लोग दीपावली को शुभ मुहूर्त देखकर दिन में भी पूजा करते-कराते हैं तो इस बार ऐसा करना-कराना उचित नहीं होगा।कारण कि 24.10 (सोमवार) को पाँच बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, जो किसी उत्तम कार्य में वर्जित मानी गई है।पुनः 25, अक्तूबर 022 (मंगलवार) को शाम 4.42 से 7.22 तक सूर्यग्रहण लगेगा।इसका सूतककाल 12 घंटे पहले से होता है।इसलिए सुबह 4.42 से ही सूतक लग जाएगा, जिसमें प्रतिमा आदि का स्पर्श वर्जित है।ऐसे में दिवाली को की गई पूजा के तत्काल बाद या 25.10 को सुबह 4.42 के पहले तक मूर्तियों को यथास्थान स्थापित कर देना होगा। नहीं तो ग्रहण की समाप्ति के बाद ही स्नानादि से शुद्ध होकर करना होगा।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ