वल्र्ड मुस्लिम लीग ने गांधी जी को याद किया
बेशक 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती बीत चुकी है, लेकिन इसकी चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर बनी हुई है। चर्चा की वजह है गांधी जयंती को लेकर इस्मालिक संगठन मुस्लिम वर्ल्ड लीग का दिया बयान, जिसमें संगठन ने कहा है कि भारत में महात्मा गांधी अहिंसा के प्रथम अन्वेषक थे। दुनियाभर में अहिंसा का संदेश पहुंचाने के लिए इस दिन को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए
वर्ल्ड मुस्लिम लीग ने 2 अक्टूबर को गांधी जी को याद करते हुए एक ट्वीट किया, आज 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए गांधी जयंती मना रहे हैं। महात्मा गांधी को एक स्वतंत्रता सेनानी और अहिंसा का पुजारी बताते हुए संगठन ने कहा कि गांधी जयंती का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी है। संस्था ने आगे लिखा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए 2 अक्टूबर के दिन को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। ट्वीट में संगठन ने आगे गांधी जयंती के दिन को ऐसा मौका बताया, जिसमें शिक्षा और जन जागरण के जरिए अहिंसा के पथ पर चलने का संदेश पूरे विश्व में दिया जा सके। मुस्लिम वर्ल्ड लीग एक इंटरनेशनल गैर सरकारी इस्लामिक संस्था है, जिसका हेड ऑफिस सऊदी अरब के मक्का शहर में है। पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद सऊदी-भारत के रिश्तों में काफी सुधार हुआ है। अब यह संबंध तेले से अलग कई अन्य चीजों के कारोबार तक जा पहुंचा है। जब साल 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की यात्रा की थी तो उस समय दोनों देशों के नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी, जिसके बाद से से ही लगातार दोनों देश एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। जब पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब में थे तो उस समय सऊदी के किंग सलमान ने पीएम नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com