यूक्रेन को लेकर अमेरिका ने रूस पर उतारा गुस्सा
महीनों से यूक्रेन संग जंग लड़ रहे रूस पर एक बार फिर से अमेरिका का गुस्सा फूटा है। इंटरनेशनल मंच से अमेरिका ने रूस पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति की नींव तोड़ने का आरोप लगाया है। दरअसल, यूक्रेन के कुछ हिस्सों के रूस में विलय के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में मतदान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव को तोड़ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘आज बड़े और छोटे हर क्षेत्र के राष्ट्र, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले दुनिया के अधिकांश देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बचाव करने के पक्ष में मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्र को रूसी सेना द्वारा जबरन अपने साथ मिलाने के उसके अवैध प्रयास की निंदा की।’ बाइडन ने कहा कि 143 राष्ट्र स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पक्ष में थे। मार्च में 141 से ज्यादा देशों ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की स्पष्ट रूप से निंदा करने के लिए मतदान किया था। उन्होंने कहा कि केवल चार देशों- बेलारूस, उत्तर कोरिया, निकारागुआ और सीरिया ने रूस को चुना। 34 अन्य देशों के साथ भारत मतदान से गैरहाजिर रहा था। बाइडन ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों पर हमला करके, रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव को तोड़ रहा है। इस संघर्ष के नतीजे सभी के लिए स्पष्ट हैं और दुनिया ने जवाब में एक स्पष्ट संदेश भेजा है कि रूस एक संप्रभु राष्ट्र को नक्शे से नहीं मिटा सकता है।’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com