Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

30 नवंबर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:


30 नवंबर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

30 नवंबर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि सप्तमी 01:35 PM

🔅 नक्षत्र : धनिष्ठा 12:09 PM

🔅 करण :

                वणिज 09:00 AM

                विष्टि 09:00 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग व्याघात 12:00 PM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:43 AM

🔅 चन्द्रोदय 12:48 PM

🔅 चन्द्र राशि कुम्भ

🔅 सूर्यास्त 05:17 PM

🔅 चन्द्रास्त +00:11 AM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:28 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:48 AM - 12:30 PM

🔅 कंटक 04:00 PM - 04:41 PM

🔅 यमघण्ट 09:00 AM - 09:42 AM

🔅 राहु काल 12:09 PM - 01:28 PM

🔅 कुलिक 11:48 AM - 12:30 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:37 AM - 08:19 AM

🔅 यमगण्ड 08:13 AM - 09:32 AM

🔅 गुलिक काल 10:50 AM - 12:09 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

👉विशेष ~ भद्रा दिन 01:35 से रात्रि 12:34 तक, विष्णु सप्तमी,मित्र सप्तमी।

प्रेम सागर पाण्डेय

नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना

निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार, दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328

🌹 30 नवंबर 2022, बुधवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विद्योपार्जन करने वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है। संपत्ति संबन्धित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। परिवार और आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहने की संभावना है। आज आप थकान, व्यग्रता और प्रसन्नता का मिला-जुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होती हुई और बाद में पूर्ण होती हुई प्रतीत होगी। शुभेच्छकों और मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। तन और मन दोनों ही दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन और मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। प्रवास और खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलने की संभावना। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढे़गी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): आज अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करें। विदेश से समाचार मिलने की संभावना है। असंयमित बातचीत न करें। स्त्रियों के मामले में संभल कर रहें। आज अधिक व्यय हो सकता है। भ्रांतियों को दूर रखें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आपका आज का दिन लाभदायी रहने के सुयोग बन रहे हैं। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी रमणीय स्थल या जलाशय पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा का आयोजन हो सकता है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर और कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने के संकेत हैं। माता से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। सहकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति कर सकते हैं। व्यवसाय में बाधा आने की भी संभावना बन रही है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्द्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रह सकता है, लिहाजा संयमित रहें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज के दिन की शुरुआत सावधानी पूर्वक करें। आज कोई भी नए काम या व्याधि के उपचार की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रह सकती है। बातचीत में संयम बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण जरुरी। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से भी दूर रहने की सलाह।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तार होगा और उसमें वृद्धि होने के योग हैं। धनलाभ के प्रबल योग हैं। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रह सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता बनी रह सकती है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे और आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे। कार्य के संबन्ध में धन के व्यय होने के भी संकेत हैं।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक ; 7

मीन (Pisces): आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे, ऐसा प्रतीत होता है। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह देते है।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 2 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| 
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें 
https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ