Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

9 नवम्बर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ?

श्री गणेशाय नम:


9 नवम्बर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

9 नवम्बर 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग


तिथि प्रतिपदा 04:09 PM

🔅 नक्षत्र कृत्तिका रात्रि 03:06

🔅 करण :

                कौलव 05:19 PM

                तैतिल 05:19 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग वरियान 09:16 PM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:32 AM

🔅 चन्द्रोदय 06:03 PM

🔅 चन्द्र राशि मेष

🔅 सूर्यास्त 05:28 PM

🔅 चन्द्रास्त 07:16 AM

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:52 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:43 AM - 12:26 PM

🔅 कंटक 04:03 PM - 04:47 PM

🔅 यमघण्ट 08:49 AM - 09:32 AM

🔅 राहु काल 12:04 PM - 01:26 PM

🔅 कुलिक 11:43 AM - 12:26 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:22 AM - 08:05 AM

🔅 यमगण्ड 08:00 AM - 09:21 AM

🔅 गुलिक काल 10:43 AM - 12:04 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

👉विशेष ~ फसली मार्गशीर्ष मासारम्भ, पारणा कार्तिक व्रत।

पं. प्रेम सागर पाण्डेय नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 9 नवम्बर 2022, बुधवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा। उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। किसी समारोह में जाने की संभावना है। परोपकारी कार्य आपको आंतरिक खुशी देंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा। वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में सहायता करेंगे। शुभ कार्य की प्रेरणा मिलेगी। साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पेट की तकलीफ परेशान करेगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): द्विधा में उलझा हुआ आपका मन महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा। वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधान रहें। परिवार या जमीन से संबंधित मामलों पर चर्चा और प्रवास टालने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शुभ कार्य का आरंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावना है। छोटी यात्रा होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से विशेष मदद प्राप्त कर सकगें। दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों के साथ संपर्क या संदेश व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से अन्य लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। वाकपटुता और मीठी वाणी से आप लाभप्रद सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर सकेंगे। उत्तम भोजन, भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आनंद की प्राप्ति, जीवनसाथी की निकटता और प्रवास-पर्यटन से आपका आज का दिन खुशहाल रहेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज के दिन जरा सा भी असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकता है। दुर्घटना से बचें। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार कराएगी, ऐसी संभावना है। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन होगी। मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे। शारीरिक, मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिकता सहायक साबित होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधे या व्यवसाय में लाभ प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे, विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। बुजुर्ग भी आपके लाभ में निमित्त बनेंगे। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज का दिन शुभ फल प्रदान करनेवाला है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मकर (Capricorn): आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से सम्बंधित प्रश्न आपको दुःखी करेंगे। धन के निरर्थक व्यय से संभलकर चलें। प्रतिस्पर्धियो के साथ वाद-विवाद टालें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): अनैतिक कृत्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें। इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम बरतें। आर्थिक रूप से तंगी रहेगी। शारिरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): दैनिक कार्यों में से छुटकर आज बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजन और मित्रों का भी इस प्रवृत्तियों में समावेश करेंगे, जो कि उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी। शारीरिक और मानसिकरूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ