Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पुतिन ने भारतीयों को बताया प्रतिभाशाली

पुतिन ने भारतीयों को बताया प्रतिभाशाली

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीयों को प्रतिभाशाली बताते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और विकास के मामले में इसे शानदार नतीजे हासिल होंगे। 4 नवंबर को रूस के एकता दिवस 4 नवम्बर पर पुतिन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, विकास के मामले में भारत को शानदार नतीजे मिलेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। और करीब डेढ़ अरब लोग उसकी ताकत हैं। पुतिन ने मूल रूप से रूसी भाषा में भाषण दिया था, जिसे न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अनुवाद किया है। पुतिन ने कहा, भारत को देखिए, यहां के लोग आंतरिक विकास के लिए बहुत प्रतिभाशाली और प्रेरित हैं। इसे (भारत) निश्चित रूप से शानदार नतीजे हासिल होंगे। भारत को विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। और लगभग एक- डेढ़ अरब लोग। यह उसकी ताकत है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति के बारे में बात की। पुतिन ने पिछले महीने भी भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। 28 अक्टूबर को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनके देश के भारत के साथ रिश्ते खास हैं और दोनों राष्ट्रों ने सदैव एक-दूसरे का समर्थन किया है व भविष्य में भी यह जारी रहेगा। उन्होंने राष्ट्र हित में स्वतंत्र विदेश नीति पर चलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ