प्रेम भरे पुष्प महक जाए
मौसम सुहाना है प्रेम भरे पुष्प महक जाए
बरसे प्रेम सलोना वादियां खूशबु बरसाये
प्रेम भरे पुष्प महक जाए
मन की उमंगे सारी प्रीत की वो बातें प्यारी
कितने हंसी वो लम्हे सुहानी वो यादें हमारी
चंचल चितवन सी प्यारी सी भोर आए
खिल उठे मन मेरा बस तेरा साथ भाये
प्रेम भरे पुष्प महक जाए
खिलता मुस्काता चेहरा जीने की राह दिखाएं
प्रीत तराने मधुर सुहाने गीत मन मेरा भी गाये
दिल के तार जुड़े हमारे आओ नेह बरसाए
जीवन की राहों में हम चमन कोई महकाए
प्रेम भरे पुष्प महक जाए
मुस्कानों के मोती बांटे हंसकर सबसे बात करें
बहती रहे प्रेम गंगा मेहनत हम दिन रात करें
आओ रच दे नीड नया जीवन में बहारें आए
महकती वादियों में हम प्रीत भरे नगमे गाए
प्रेम भरे पुष्प महक जाए
रमाकांत सोनी सुदर्शननवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com