सोशल मीडिया हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बना
दिव्य रश्मि संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खबर |
आज के वर्तमान और आधुनिक युग में सोशल मीडिया हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है और सोशल मीडिया इतना प्रभावी सिद्ध हो रहा है जो हर वर्ष 30 जून को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका को उजागर करके विश्व सोशल मीडिया मनाया जाता है।
स्थिति ऐसा हो गया है कि अब दुनिया के कुल आबादी के लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग मैसेज, सर्विस ऐप द्वारा कोसों दूर बैठे व्यक्ति से जुड़ सकता है। वैसे ही मोबाइल के एक बटन दबाते ही पूरे विश्व में कहीं भी किसी से जुड़ सकता है।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया पर लोग अपना-अपना ब्रांड और उत्पादन का प्रचार- प्रसार भी करते है। व्यापारी वर्ग का सोशल मीडिया के सहारे व्यापार बढ़ रहा है। साथ ही ग्राहक से भी जुड़ रहा है। कहने का तात्पर्य यह है कि सोशल मीडिया सभी व्यक्ति के लिए मजबूरी सिद्ध हो रहा है।
सोशल मीडिया अब विश्व में संचार के एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरा है। सोशल मीडिया अब आम लोग के आवाज उठाने का साधन साबित हो रहा है। राजनेता लोग के लिए प्रचार प्रसार, सूचना प्रसारित करने का प्रमुख साधन बन गया है।
सोशल मीडिया का उपयोग, कुछ लोग भ्रम और घृणा फैलाने के लिए करता है तो कुछ लोग रचनात्मक काम के लिए उपयोग करता है। ऐसे तो सूचना क्रांति का इस आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के भूमिका को लेकर प्रश्न उठता रहता है। आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में सूचना क्रांति, महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
दोषपूर्ण मीडिया के सहायता से समाज में ध्रुवीकरण की स्थिति उत्पन्न किया जा रहा है। ऐसे सोशल मीडिया का सकारात्मक रूप भी है। यह माध्यम समाज में सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है। सोशल मीडिया मार्केटिंग, व्यापारी और ग्राहक के बीच एक सेतु का काम कर रहा है। साथ ही समाचार के प्रेषण के लिए भी उपयोगी है। सामाजिक मुद्दा पर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया से अच्छा कोई प्लेटफार्म नहीं है। सोशल मीडिया पर समान विचारधारा के लोग अपना समूह
बना कर समाज में अपना विचार का प्रसार तीव्र गति से करते है।
देखा जाय तो करोना काल के बाद से सोशल मीडिया, शिक्षा प्रदान करने का एक उत्तम साधन माना जा रहा है। सीधा-सीधी कहाँ जाय तो सोशल मीडिया द्वारा, ऑनलाइन जानकारी का हस्तांतरण, ऑनलाइन रोजगार, साथ ही ऑनलाइन व्यवसाय में तेजी दिख रहा है। चिकित्सा, नीति निर्माण को प्रभावित करने मे भी इसका महत्वपूर्ण भूमिका है। इस समय में सोशल मीडिया, दुनिया के कोना - कोना के लोग को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण साधन बनी हुई है।
सोशल मीडिया, प्रमुख और प्रभावशाली लोग के अपना ब्रांड बढ़ाने में सहायक है और महत्वपूर्ण समाचार और घटना के तीव्र गति से प्रचारित करने का प्रमुख साधन है।
सोशल मीडिया चुनाव में भी सहायक सिद्ध हुआ है। वर्तमान समय में सभी नेतागण जनता के साथ निकटता के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते है। कोरोना काल में महामारी के बीच हताश लोग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हेल्पलाइन के कार्य किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीटर, जिसका दुनिया भर में चर्चा हो रहा है। वहीं भारत में ट्विटर अकाउंट द्वारा लोग ट्वीट करते है और देश मे लोग ट्विटर का उपयोग कर रहे है। ट्विटर पर विश्व के तमाम बड़े-बड़े लोग, नेता, फिल्म स्टार, क्रिकेटर और प्रभावशाली व्यक्ति मौजूद है, जो ट्वीट के माध्यम से अपना तमाम जानकारी और विचारों से दुनिया को अवगत कराते है।
ट्वीटर अधिग्रहण के पश्चात् एलन मस्क ने स्वयं ट्विटर पर ट्वीट किया कि, ‘चिड़िया अब स्वतंत्र है”। मुदा और खबर आ रहा है कि, ट्विटर पर ब्लूटिक के लिए मासिक शुल्क लगा दिया गया है। मस्क ने अपने संभावित विज्ञापन दाता के विनम्रता के साथ सूचित किया है कि, ट्विटर का ध्येय मात्र ‘मानवता की सेवा करना’ है।
ट्विटर पर अब ब्लूटिक यूजर्स को ट्विटर पर ब्लूटिक के लिए प्रत्येक महीने 8 डॉलर देने होंगे। 44 अरब डॉलर मे ट्विटर के अधिग्रहण के उपरांत एलन मस्क कहा है कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट और धोखाधड़ी से निपटने की आवश्यकता है। ऐसे तो ट्वीटर पिछले कुछ वर्ष से घाटा में चल रहा है, इसलिए मासिक शुल्क के विषय से जोड़ रहा है। अब यह ट्वीटर शुल्क पर समाज में अनेक तरह के संदेह और सुझाव व्यक्त किया जा रहा है। सूत्रों का माने तो यह कदम ट्वीटर के लिए हानिकारक सिद्ध होगा, इससे और अधिक फर्जीवाड़ा होने की सम्भावना है।
देश मे एक वर्ग ऐसा भी है जो, उन लोगों का ब्लूटिक हटाने का आग्रह कर रहा है। अब ट्विटर द्वारा उठाया गया यह कदम निर्णायक और कारगर सिद्ध होगा, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com