Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

10 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों वाला दुनिया का पहला देश बना अमरीका

10 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों वाला दुनिया का पहला देश बना अमरीका

अमरीका के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल अमरीका 10 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं यहां कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक 10 लाख 80 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। अमरीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सीडीसी के जारी ताजा आंकड़ों में 21 दिसंबर तक देश में कोविड-19 के कुल 100,216,983 मामलों की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों ने कहा कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक हो सकती है, क्योंकि घर पर परीक्षण करने वाले लोग अपने परिणाम सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को नहीं भेजते हैं और बहुत से लोग टेस्ट भी नहीं करवाते हैं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी शुरू होने के बाद से देश में करीब 10 लाख 80 हजार लोग कोविड -19 की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ