Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

18 दिसम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

18 दिसम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

18 दिसम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि दशमी 10:51 PM

🔅 नक्षत्र चित्रा 06:46 PM

🔅 करण :

            वणिज 03:46 PM

            विष्टि 03:46 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग शोभन +05:22 AM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:47 AM

🔅 चन्द्रोदय +02:30 AM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 05:13 PM

🔅 चन्द्रास्त 01:33 PM

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:19 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:56:48 - 12:38:06

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:04 PM - 04:45 PM

🔅 कंटक 10:34 AM - 11:15 AM

🔅 यमघण्ट 01:19 PM - 02:00 PM

🔅 राहु काल 04:09 PM - 05:27 PM

🔅 कुलिक 04:04 PM - 04:45 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:56 AM - 12:38 PM

🔅 यमगण्ड 12:17 PM - 01:34 PM

🔅 गुलिक काल 02:52 PM - 04:09 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹 18 दिसम्बर 2022, रविवार🌹

मेष (Aries): आज के दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ प्रसन्नता बढ़ाएगी। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगा। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बकाया राशि वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। नौकरी-धंधे की जगह भी साथी कर्मचारियों और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होगी। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेंगे। क्रोध अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। अनैतिक कामवृत्ति और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखें। कुटुंबीजनों के साथ झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा लेने को कहते हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

सिंह (Leo): आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। फिर भी सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी। व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार-धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की संभावना है। ननिहाल में से शुभ समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने की संभावना है। जलाशय से भय रहेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव न हो उसके लिए यह बात आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रत्येक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रफुल्लता से पूरा दिन व्यतीत होगा।

शुभ रंग : आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8


प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ