श्री गणेशाय नम:
23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि अमावस्या 04:11 PM
🔅 नक्षत्र मूल रात्रिशेष 02:40
🔅 करण :
नाग 03:48 PM
किन्स्तुघ्ना 03:48 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग गण्ड 01:40 PM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:47 AM
🔅 चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
🔅 चन्द्र राशि धनु
🔅 सूर्यास्त 05:13 PM
🔅 चन्द्रास्त 05:17 PM
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 10:19 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष
🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:59:20 - 12:40:36
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:14 AM - 09:55 AM
🔅 कंटक 01:21 PM - 02:03 PM
🔅 यमघण्ट 04:07 PM - 04:48 PM
🔅 राहु काल 11:02 AM - 12:19 PM
🔅 कुलिक 09:14 AM - 09:55 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:44 PM - 03:25 PM
🔅 यमगण्ड 02:54 PM - 04:12 PM
🔅 गुलिक काल 08:27 AM - 09:45 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
👉❤विशेष ~ स्नान-दान एवं श्राद्ध की अमावस्या।
23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार का दैनिक राशिफल
मेष (Aries): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने और आनंदपूर्वक समय बिताने का अवसर आएगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकारों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कद्र होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
वृषभ (Tauras): आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को मनोरंजक बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आंख में पीड़ा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति देगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह देते हैं। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।
शुभ रंग : पी'क
शुभ अंक : 1
कन्या (Virgo): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना व्यक्त करते हैं।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएंगे। जलाशय से दूर रहना हितकर है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधे और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपके लिए लाभ ही लाभ है। इसके साथ ही मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): आपका दिन मिला जुला रहेगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतान के प्रश्न के विषय में चिंता रहेगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा रहेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): आपका आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com