वैदिक शास्त्रों का सार
वैदिक शास्त्रों का सार समाहित पढ़ता देश सारा,
१८ अध्याय एवं ७०० श्लोक से ग्रन्थ बना प्यारा।
हर समस्याओं का उत्तर है श्रीमद्भागवत गीता में,
मित्र बनकर श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को सहारा।।
आत्मा ही परमात्मा जो सदैव ही होती अविनाशी,
जिसका ना कभी जन्म होता और न कभी मरण।
मृत्यु है एक सच्चाई लेकिन यह कभी नहीं मरती,
जिसकी व्याख्या ख़ुद किऍं है भगवान श्री कृष्ण।।
परेशानी से न घबराना नहीं इससे विचलित होना,
कर्म ही होता असली भाग्य इससे भविष्य बनता।
अर्जुन को उपदेश देकर श्रीकृष्ण ने उन्हें जगाया,
भाग्य भरोसे रहने से कभी कुछ भी नहीं मिलता।।
ज्ञान भक्ति एवं कर्म योग में सबसे श्रेष्ठ कर्म योग,
इसमें भी सर्वश्रेष्ठ है निष्कर्म निस्वार्थ ये सहयोग।
तेरा व मेरा अमीर-गरीब सुख-दुःख बदलते रहतें,
पैरों तलें मंजिल होंगी जब लेंगे सद्कर्म उपयोग।।
बात ये समझाई श्रीकृष्ण ने श्लोक के माध्यम से,
५००० ईसा पूर्व भगवान कृष्ण जी उपदेश दिया।
आत्मा को ना शस्त्र काटता न आग जला सकती
अजर-अमर होती आत्मा ऐसा रहस्य समझाया।।
रचनाकार
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com