पुतिन सीढ़ियों से फिसल कर गिरे!
रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला किया, तब से उसकी मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। पहले तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तामम पाबंदियां, बड़ी कंपनियों का काम बंद करना और युद्ध का उम्मीद से कई गुना अधिक खिंच जाना, ये सभी बातें उसे काफी नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं अब खबर है कि युद्ध के दौरान ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। उन्हें कई बीमारियां हो चुकी हैं। हाल ही में सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गए। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक टेलीग्राम चैनल के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हफ्ते मास्को स्थित अपने आवास में पांचवीं सीढ़ी से गिर गए थे। गिरने के बाद सुरक्षाकर्मी फौरन वहां पहुंचे और उन्हें उठाया। इस दौरान पुतिन ने अनैच्छिक शौच भी कर दिया। वहीं कई अखबारों में इस बात की भी चर्चा है कि पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं। इसी वजह से उनका पेट और आंतें खराब हो चुकी हैं। वहीं, यूके के एक अखबार का दावा है कि पिछले महीने क्यूबा के राषट्रपति मिगुएल डियाज कैनल के साथ बैठक के दौरान पुतिन काफी असहज महसूस कर रहे थे। उनके हाथ भी इस दौरान कांप रहे थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com