लोकतंत्र की जननी वैशाली से महिलाओ के विकास के लिए अभियान शुरू होगा - माया श्रीवास्तव
समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार, झारखंड बंगाल की प्रभारी- माया श्रीवास्तव ने घोषणा की लोकतंत्र की जननी वैशाली की धरती से समर्थ नारी समर्थ भारत महिलाओ को स्वालंबी बनाने के लिए लघु और कुटीर उद्योगों की शुरुआत नए साल में होगी।
श्रीमति श्रीवास्तव आज वैशाली जिले के पातेपुर के मियां छपरा कोठी टोला में संस्था के कार्यलय का उद्घाटन के बाद उपस्थित महिलाओ को संबोधित कर रही थी।समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शांति देवी एवं संचालन मीना देवी धन्यवाद ज्ञापन सीता देवी ने की। माया श्रीवास्तव ने महिलाओं का आहवान किया की नए साल में शुरू हो रहे लघु और कुटीर उद्योगों में शरीक होकर खुद को स्वालंबन बनने की दिशा में तैयार हो। मशाला, आचार, पापड़, बड़ी अदौरी, मुरब्बा, चिप्स आदि के उद्योग लगाकर उसे बाजार में पहुचाया जायगा। आज मांग के अनुरूप सामान उपलब्ध नही हो पा रहे है।
इस अवसर पर पटना से आई संस्था की पदाधिकारी प्रदेश महासचिव माला सिन्हा, पटना महानगर अध्यक्ष पुष्पा कुमारी,पटना महानगर महासचिव स्मिता सिन्हा विनीता कुमारी ने माया श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में संगठन का कार्य दिनों दिन नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।इस मौके पर सीता देवी, अनीता देवी, राखी कुमारी, शांति देवी, मुन्नी कुमारी,प्रियंका कुमारी, शोभा देवी, अंजली कुमारी प्रियंका देवी आदि पचासों महिलाएं मौजूं थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com