वीर जवान
हम देश के वीर जवान आतंक मिटा देंगे।
चाहे देना पड़े हमे जान हंस-हंस के लुटा देंगे।..२
दुश्मन से लड़ने की हमने ट्रेनिंग है पाई .. २
और देश सुरक्षा की जिम्मेदारी है पाई
सर्दी, गर्मी, वर्षा हम यू ही करे रक्षा .. २
हम देश के वीर जवान आतंक मिटा देंगे।
चाहे देना पड़े हमे जान हंस-हंस के लुटा देंगे।।
हम धरती माता की सेवा में है भर्ती .. २
बर्फीले पहाडों में सीना ताने है फिरते
दया बहुत कर चुके हम अब कुछ ना सहेंगे हम..२
हम देश के वीर जवान आतंक मिटा देंगे।
चाहे देना पड़े हमे जान हंस- हंस के लुटा देंगे।।
वो आंतकी घुसपैठ छुप-छुप के करते है .. २
नक्शल हो या उग्रवाद हम जड़ से मिटा देंगे
वीरों की शहादत को हम व्यर्थ ना गवाऐगे .. २
हम देश के वीर जवान आतंक मिटा देंगे।
भारत की भूमि से दुश्मन को मिटा देंगे।।। .. २
सैनिक की कलम
गणपत लाल उदय, अरांई अजमेर राजस्थान

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com