Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

*स्वर्णिम इतिहास बनाना*

*स्वर्णिम इतिहास बनाना*

नई उमर है, नई डगर है
पांव संभल कर रखना।
मन को अतीत में उलझा कर,
तू वर्तमान को व्यर्थ न करना।।
स्वर्णिम इतिहास बनाना.......
क्षणिक सुख की चाह में तू,
जीवन पथ से भटक न जाना।
दूरदृष्टि और कठिन परिश्रम,
साथ विनम्रता को अपनाना।।
स्वर्णिम इतिहास बनाना...........
नई दिशा देगा जीवन को,
परहित वस अपने मन रखना।
निष्ठा, धैर्य, प्रेम भाव को,
अनदेखा कर भूल न करना।।
स्वर्णिम इतिहास बनाना..........
भय, उद्वेग, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष
मन में तनिक न लाना।
लो संकल्प, विकल्प न कोई,
क्षण तनिक न व्यर्थ गंवाना।।
स्वर्णिम इतिहास बनाना..........
युगानुरूप सब सोच समझकर,
निर्णय त्वरित ही लेना।
मार्ग प्रशस्त होगा निर्विघ्न,
लक्ष्य में"विवेक" को रखना।।
स्वर्णिम इतिहास बनाना.........डॉ.विवेकानंद मिश्र डॉक्टर विवेकानंद पथ गोल बगीचा,गया। (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ