Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आर्थिक तंगी समेत कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा पाकिस्तान: सेना प्रमुख

आर्थिक तंगी समेत कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा पाकिस्तान: सेना प्रमुख

पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों के साथ जूझ रहा है। इस बीच, वहां के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल सैयद असीम मुनीर ने देश को इन समस्याओं से बाहर निकालने के लिए एक राष्ट्रीय सहमति की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस वक्त महत्वपूर्ण मोड़ से गुजर रहा है। अर्थव्यवस्था और आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी हितधारकों द्वारा राष्ट्रीय सहमति की आवश्यकता है। मुनीर ने आगे कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण समुद्री डोमेन लगातार बदल रहा है। इसमें केवल वही नौसेना प्रबल और प्रभावी साबित होंगी, जो व्यावसायिकता व आधुनिकता के साथ आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा, सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नौसेना अकादमी की सराहना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ