Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिंदू नव वर्ष

हिंदू नव वर्ष।

आज हिंदू नव वर्ष आया हर्ष और उल्लास लाया ।
आस्था में विश्वाश और अंधेरों में सूर्य प्रकाश लाया।

भारत की सभ्यता और संस्कृति पुरानी है सबसे।
सूर्य चंद्र ग्रह तारो की गणना का एहसास लाया।

लग्न मुहूर्त मांगलिक शुभ कार्य होते नव पंचांग से।
तय होगी तिथियां सभी पर्व पूजा पाठ खास लाया।


वेद पुराण गीता उपनिषद के दिन तय हुए संवत से।
रामायण महाभारत ग्रंथ सनातन का आस लाया।


प्रहर चौघड़िया काल का होता निर्धारण हिंदू वर्ष से।
देव ऋषि मुनि मानव को हिंदू वर्ष खूब रास आया।


श्याम कुंवर भारती
बोकारो , झारखंड
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ