मई 2023 के कुछ महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार!!
हर हर महादेव!!
मैं आप सबको और आपसे के हृदय में विराजमान ईश्वर को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद करता हूं। जेष्ठ मास और जेष्ठ मास के अधिपति देवी देवताओं को नमन करते हुए आइए मई 2023 के कुछ महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं। जेष्ठ मास तपती गर्मी के लिए जाना जाता है। जेष्ठ मास में अमावस्या तिथि को कर्मफल दाता शनिदेव के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जेष्ठ मास में ही वट सावित्री का व्रत मनाया जाता है और जेष्ठ मास में वेदों की माता गायत्री माता का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है।
यह जेष्ठ मास इतना पवित्र है कि जेष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु के अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। माता गायत्री, श्री शनिदेव, भगवान बुद्ध और सभी सिद्ध गुरुओं को प्रणाम करते हुए और धन्यवाद करते हुए आइए जेष्ठ मास के व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।
1 मई सोमवार को मोहिनी एकादशी का व्रत सभी के लिए मान्य होगा। आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज के दिन ही महाराष्ट्र राज्य विभाजित होकर स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान बनाया था। जिसके कारण 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
2 मई मंगलवार को मधुसूदन द्वादशी होगा।
3 मई बुधवार को प्रदोष व्रत होगा।
4 मई गुरुवार को प्रदोष काल में श्री नरसिंह चतुर्दशी के रूप में मनाया जाएगा। आज ही के दिन गोधूलि बेला में भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार हुआ था।
5 मई शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा है। आज के दिन ही स्नान दान और व्रत की पूर्णिमा मनाई जाएगी। भगवान विष्णु का बुद्ध अवतार भी आज के दिन ही हुआ था। जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज कूर्म जयंती भी है।
बोधगया में विशेष रुप से भगवान बुद्ध का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। 7 मई रविवार को देवर्षी श्री नारद जी की जयंती मनाई जाएगी। आज ही राष्ट्रगान के रचयिता श्री रविंद्र नाथ टैगोर जी का जन्म उत्सव भी मनाया जाएगा। आज अंतर्राष्ट्रीय हास्य दिवस है। आज के दिन हंसिए हंसाइए और स्वस्थ रहिए।
8 मई सोमवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत होगा।
13 मई शनिवार को श्री शीतला अष्टमी का व्रत होगा।
14 मई रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस है। आज के दिन अपनी माता के साथ साथ संसार की सभी माताओं का विशेष सम्मान किया जाता है।
15 मई सोमवार को अपरा एकादशी का व्रत वैष्णव और गृहस्थ दोनों के लिए मान्य होगा।
17 मई बुधवार को प्रदोष व्रत होगा। आज ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी होगा।
19 मई शुक्रवार को वैशाख अमावस्या जेष्ठ अमावस्या मनाया जाएगा। आज ही वट सावित्री की पूजा भी की जाएगी। आज कर्मफल दाता श्री शनिदेव का जन्म उत्सव पूरे संसार में धूमधाम से मनाया जाएगा। आज स्नान दान की अमावस्या है।
21 मई को चंद्र दर्शन होगा।
22 मई सोमवार को महाराणा प्रताप का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।
23 मई मंगलवार को अंगारकी विनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत होगा।
30 मई मंगलवार को श्री गंगा दशहरा का व्रत होगा। आज के दिन वृष लग्न में पृथ्वी पर माता गंगा के अवतरण का उत्सव मनाया जाता है। आज ही भगवान श्रीराम ने सेतु बांध रामेश्वरम का की प्रतिष्ठा की थी। आज वेदों की माता श्री गायत्री माता का जन्म उत्सव है। शांतिकुंज हरिद्वार में गायत्री परिवार द्वारा यह महा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन ही 2 जून 1990 को गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने शरीर का त्याग करके समाधि ली थी। इस पावन शुभ अवसर पर मैं दिव्य रश्मि परिवार के सभी सदस्यों की तरफ से और गायत्री परिवार के सभी सदस्यों की तरफ से माता गायत्री और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं और धन्यवाद करता हूं।
31 मई बुधवार को निर्जला एकादशी का व्रत होगा। इसे भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन विशेष रूप से मनाया जाता है। सतर्क रहें। तंबाकू सेवन करने वालों को आग्रह पूर्वक निवेदन करें कि तंबाकू का सेवन बिल्कुल ना करें। न स्वयं तंबाकू खाएं ना किसी और को खाने दें। तंबाकू का सेवन कैंसर जैसी बीमारियां देता है। अतः स्वयं भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रखने में मदद करें।
विशेष टिप्पणी: 11 मई गुरुवार की रात 3:57 पर भगवान सूर्य भरणी नक्षत्र को छोड़कर अपने स्वयं के नक्षत्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण चावल, मूंग, मोठ, राई, सरसों के भाव में तेजी का रुख बनेगा। सफेद रंग के फूल इत्यादि के भाव बढ़ जाएंगे। खदानों में काम करने वाले श्रमिक एवं अधिकारियों को किसी कारण से कष्ट पहुंच सकता है।
15 मई सोमवार को दोपहर 3:11 पर भगवान सूर्य अपनी वर्तमान मेष राशि को छोड़कर अपने शत्रु शुक्र की साधारण राशि वृष राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण खाद्य पदार्थ के भाव में थोड़ी कमी आएगी। रासायनिक पदार्थों के भाव में तेजी आएगी।
14 मई के आसपास देश के कई हिस्सों में आंधी तूफान और बूंदाबांदी की योग बन रहे हैं।
25 मई गुरुवार की रात 1:23 पर भगवान सूर्य अपनी स्वयं के नक्षत्र कृतिका नक्षत्र को छोड़कर चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके कारण जल में रहने वाले जीव जंतुओं और पशुओं को किसी प्रकार से कष्ट पहुंचेगा।
20 मई से 4 जून जेष्ठ शुक्ल पक्ष के तीन शनिवार एवं तीन रविवार अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। इसमें झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। भयंकर गर्म हवा लू चलने की संभावना होगी। इति शुभमस्तु!!
लेखक: रवि शेखर सिन्हा उर्फ आचार्य मनमोहन। ज्योतिष मार्तंड एवं जन्म कुंडली विशेषज्ञ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com