Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तख्ते ताऊस नहीं बदलता

तख्ते ताऊस नहीं बदलता

राजमणि मिश्र
तख्ते ताऊस नहीं बदलता
बदलता है निज़ाम
नहीं बदलती है तो
रियाया की तक़दीर
हर हाल में वह बनी रहती है चेरी
निज़ाम अपने और चाटुकारों
के हित में
तमाम नीतियाँ करता है सुरक्षित
सभी वसूलों पाबन्दियों पर जमाता
है कब्जा
जताता है हक़
बना देता उसे
न्याय संगत, धर्मसंगत और जनसम्मत
रियाया खुश होती है
अभिनय सिद्ध है निज़ाम
दुहाई देती है रियाया
खयाल जो रखता है निज़ाम
दिन रात और वक्त बेवक़्त
निज़ाम आखिर प्रजा है खैरख्वाह
यानी हर तरफ से चाक चौबंद
निज़ाम खुश होता है
रियाया चेरी बनी रहती है
उसे पट रानी नहीं बनना हैनिज़ाम खुश होता है।।।।।।।।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ