Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करके ही उच्च शिक्षा को बेहतर किया जा सकता है- राज्यपाल

प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करके ही उच्च शिक्षा को बेहतर किया जा सकता है- राज्यपाल

पटना, 19 मई, 2023 को महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने होटल मौर्या, पटना में जी-मीडिया (बिहार/झारखंड) द्वारा आयोजित एजुकेशन कॉन्क्लेव 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करके ही उच्च शिक्षा को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालयों को भी विचार करना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि मानव जीवन के प्रारंभ से ही सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती आ रही है तथा वह धीरे-धीरे विकसित होती गई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की प्रथम पाठशाला परिवार होता है और उसकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से शुरू होती है जो अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में बिहार की शिक्षण व्यवस्था उच्च स्तर की थी और हमें इसपर गर्व है। बिहार में विकसित शिक्षा पद्धति ने पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ गिरीश कुमार चैधरी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ आर॰के॰ सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा एवं आर्यभट््ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो॰ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अनेक शिक्षाविद््, जी-मीडिया के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ