18 नवम्बर 2023, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

18 नवम्बर 2023, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

18 नवम्बर 2023, शनिवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि पंचमी 09:53 AM

🔅 नक्षत्र उत्तराषाढ़ा रात्रिशेष 01:21

🔅 करण :

                बालव 09:20 AM

                कौलव 09:20 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग गण्ड +02:16 AM

🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:38 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:54 AM

🔅 चन्द्र राशि धनु

🔅 सूर्यास्त 05:22 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:33 PM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:51 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:12:47 - 11:56:13

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 06:08 AM - 06:52 AM

🔅 कंटक 11:12 AM - 11:56 AM

🔅 यमघण्ट 02:06 PM - 02:49 PM

🔅 राहु काल 08:51 AM - 10:13 AM

🔅 कुलिक 06:52 AM - 07:35 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:39 PM - 01:23 PM

🔅 यमगण्ड 12:55 PM - 02:17 PM

🔅 गुलिक काल 06:08 AM - 07:30 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

❤💛विशेष ~ सौर के अनुसार मार्गशीर्ष मासारम्भ, सूर्य षष्ठी व्रत द्वितीय दिन [खरना], ज्ञान पंचमी [जैन], पांडव पंचमी, पश्चिम दिशा मे बुधोदय।💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

18 नवम्बर 2023, शनिवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आप का आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सही काम करने के बाद शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Taurus): आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन सानुकूल है।

शुभ रंग = बैंगनी

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): आज आपके मन में भांति-भांति के विचार जन्म लेंगे। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पडे़गा, लेकिन वादविवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रियों एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। आज परिवारवालों का अच्छा सहकार मिलेगा। आंख या दांत संबंधी पीड़ा में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आनंददायी प्रवास होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सूचित करते हैं। असंयमित या अविचारी वर्तनी आपको परेशानी में डाल सकती है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फँसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-संबंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्यपात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं व मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेंगे। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।

शुभ रंग = बैंगनी

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें ऐसी सलाह है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आप के मन को शांत बनाएंगे।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रतिदिन की क्रिया कलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन के स्थल की भेंट करके निकटता प्राप्त कर सकते हैं। यशकीर्ति में वृद्धि ​होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ