24 नवम्बर 2023, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

24 नवम्बर 2023, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

24 नवम्बर 2023, शुक्रवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि द्वादशी 06:21 PM

🔅 नक्षत्र रेवती 04:02 PM

🔅 करण :

                बव 08:05 AM

                बालव 08:05 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग सिद्धि 09:04 AM

🔅 वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:40 AM

🔅 चन्द्रोदय 02:46 PM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 05:20 PM

🔅 चन्द्रास्त +03:52 AM

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:45 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:14:28 - 11:57:31

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:22 AM - 09:05 AM

🔅 कंटक 12:40 PM - 01:23 PM

🔅 यमघण्ट 03:32 PM - 04:15 PM

🔅 राहु काल 10:15 AM - 11:35 AM

🔅 कुलिक 08:22 AM - 09:05 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:06 PM - 02:49 PM

🔅 यमगण्ड 02:17 PM - 03:38 PM

🔅 गुलिक काल 07:33 AM - 08:54 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

❤️💛विशेष ~ पंचक समाप्त दिन 04:02 से, प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, चातुर्मास व्रत समाप्ति❤️💛❤️❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

24 नवम्बर 2023, शुक्रवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साहित्य-कला के क्षेत्र में आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। अधिक परिश्रम करने पर भी फल प्राप्ति कम होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएंगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): कार्य में सफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। लेकिन मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्त में न धकेल दे इसका ध्यान रखें। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): लंबे समय की योजनाओं के बारे में सोचते हुए आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फंस जाएंगे। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावना भरे सम्बंधों में बंधेंगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

सिंह (Leo): आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का और मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक संवेदनशील न रहें। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से दूर रहें। कानूनी विषयों में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यवसाय में आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारी आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की संभावना है। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। मध्याहन के बाद आपका मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज के दिन आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी संभावना है। मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, वर्चस्व बढ़ेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखें। बाहर के खानपान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चरित्र पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोई कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): आज व्यापारी और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद टालें। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवांछित न होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ