"खिलखिलाहट : मुस्कान की किरण" संस्था ने गरीब बेटी की शादी में की मदद

"खिलखिलाहट : मुस्कान की किरण" संस्था ने गरीब बेटी की शादी में की मदद

दिव्य रश्मि संवाददाता  जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खबर |
"खिलखिलाहट : मुस्कान की किरण" ने पटना के मीठापुर स्थित गौरिया मठ के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली एक गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए शनिवार को मदद की। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि वंचितों के चेहरों पर खुशी आ जाय, कुछ की ही सही उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए संस्था बिहार और गुजरात में लगातार सक्रिय है।
उन्होंने बताया कि मदद के तौर पर 7 नई साड़ियां, 2 जोड़ी धोती, गले के हार का एक सेट के अतिरिक्त खाद्य सामग्री में 26 किलो आटा की एक बोरी, 3 किलो बेसन, 10 किलो चीनी, 30 किलो आलू, 2 किलो नमक, 5 किलो सरसों का तेल और 15 किलो रिफाइन तेल इस परिवार को बेटी की शादी के लिए सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया है।
अध्यक्ष ने बताया कि संस्था हर साल दीपावली में झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों के बीच पटाके, फुलझड़ी, मोमबत्तियां, लाई, फरही/ममरा और लड्डू का वितरित करती है। उन्होंने बताया कि जब संस्था के अधिकारियों के साथ इस बस्ती में पहुंचे तो बस्ती की ही एक गरीब महिला सुनीता देवी ने संस्था से अपनी पुत्री जूही कुमारी की शादी के लिए कुछ सहायता मांगी। साथ में अपनी विवशता भी बताई। अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मेरा और मेरी संस्था का मकसद ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। इसलिए सुनीता की बात सुनते ही संस्था के व्हाट्सैप ग्रुप में सारी बातें रखी।
उन्होंने बताया कि समय कम रहते हुए भी संस्था के सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई और आनन फानन में ये सारे सामान उपलब्ध हो गए। मैंने अपने एक दो मित्रों से भी निजी तौर पर मदद मांगी तो सभी ने कुछ न कुछ मदद की। इस तरह सुनीता के लिए ये सभी सामग्रियों को सुलभ करा कर मदद की गई।
प्रदीप कुमार ने यह भी बताया कि यह छोटी सी मदद पाकर सुनीता देवी और उनका परिवार भाव विभोर हो गया और संस्था को ढ़ेर सारी दुआएं दी। अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने भी सहयोग के लिए संस्था की ओर से मदद करने वाले अपन सभी सदस्यों और मित्रों को धन्यवाद दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ