11 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

11 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

11 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि चतुर्दशी रात्रिशेष 05:40
🔅 नक्षत्र विशाखा 11:38 AM
🔅 करण :

                वणिज 07:12 AM

                विष्टि 07:12 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग सुकर्मा 08:57 PM

🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:46 AM

🔅 चन्द्रोदय +05:38 AM

🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक

🔅 सूर्यास्त 05:14 PM

🔅 चन्द्रास्त 03:28 PM

🔅 ऋतु हेमंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:34 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:21:23 - 12:03:41

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:03 PM - 12:46 PM

🔅 कंटक 08:32 AM - 09:14 AM

🔅 यमघण्ट 11:21 AM - 12:03 PM

🔅 राहु काल 07:44 AM - 09:03 AM

🔅 कुलिक 02:10 PM - 02:52 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:56 AM - 10:39 AM

🔅 यमगण्ड 10:23 AM - 11:42 AM

🔅 गुलिक काल 01:01 PM - 02:21 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

❤💛विशेष ~ सोमवासरीय मास शिवरात्रि व्रत। 💛❤

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

11 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन मिश्र फलदायी है। आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सूचना देते हैं। छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त करेंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न होंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करें नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग छाया रहेगा। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है। मानभंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा प्रवास टालें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo): घर में वाद-विवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। पानी से दूर रहें। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता रहेगी। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहन से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्द छोड़ें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन साधारण रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय बीतेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ रंग : 1

धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलें। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी और बर्ताव में संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी साबित होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): आज आप का दिन अनुकूल है। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतीत होगा। मन में उठते नकारात्मक विचारों पर रोक लगाएं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ