14 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

14 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

14 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि द्वितीया रात्रिशेष 02:41

🔅 नक्षत्र मूल 11:23 AM

🔅 करण :

                बालव 02:06 PM

                कौलव 02:06 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग गण्ड 01:23 PM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:47 AM

🔅 चन्द्रोदय 07:47 AM

🔅 चन्द्र राशि धनु

🔅 सूर्यास्त 05:13 PM

🔅 चन्द्रास्त 06:14 PM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:33 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:22:49 - 12:05:04

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:58 AM - 10:40 AM

🔅 कंटक 02:11 PM - 02:54 PM

🔅 यमघण्ट 07:09 AM - 07:51 AM

🔅 राहु काल 01:03 PM - 02:22 PM

🔅 कुलिक 09:58 AM - 10:40 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:36 PM - 04:18 PM

🔅 यमगण्ड 06:27 AM - 07:46 AM

🔅 गुलिक काल 09:05 AM - 10:24 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

14 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज रक्षाबंधन दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियां विशेष रहेंगी। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): चिंता के बोझ से राहत मिलने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में रहेंगे। आंतरिक सूझबूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन थोड़े विलंब से। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन में अवरोध के बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ दिखेगा। नौकरी-धंधे में साथी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक सुख मिलेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन आनंद और उल्लास में बिताएंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न करें। वाणी और व्यवहार में संयम और विवेक बनाए रखने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभ देगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा वालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है। विवाहोत्सुकों के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थलों पर पर्यटन होगा। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

तुला (Libra): आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में और आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): अनिच्छनीय घटनाएं, बीमारी, क्रोध, आवेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों और नए संबंध उपाधि दिलाएंगे। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन बिताएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण रहेगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात से आनंद में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधे के स्थल पर सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मीन (Pisces): आपमें निहित सृजनात्मकता को गति मिलने से आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन और पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ